बूथ कमेटी बने सशक्त

Updated:
विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रेस हो चुका है. गुरुवार की शाम दुमका पहुंचे पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने दुमका परिसदन में संताल परगना के तीनों लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में बूथ कमेटी गठन की विधानसभावार समीक्षा की गयी. […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रेस हो चुका है. गुरुवार की शाम दुमका पहुंचे पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने दुमका परिसदन में संताल परगना के तीनों लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

इस बैठक में बूथ कमेटी गठन की विधानसभावार समीक्षा की गयी. ताकि पार्टी आगामी लोकसभा के साथसाथ विधानसभा चुनावों में भी सशक्त रहे और निचले स्तर पर संगठनात्मक आधार मजबूत हो. श्री मरांडी ने 30 सितंबर तक लोकसभा संचालन समिति और प्रखंड संचालन समिति का गठन कर लेने का निर्देश तीनों लोकसभा प्रभारियों को दिया.

बैठक में पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महेशपुर विधायक मिस्त्री सोरेन, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य छोटो मुमरू,निर्मला भारती, रामनारायण भगत, भोली गुप्ता, रविकांत मिश्र, रामदिवस जायसवाल, मो मतीन अंसारी, पुरुषोत्तम सिंह, गणोश तिवारी, रामानंद साह, डॉ अनिल मुमरू, संतोष पासवान, संजयानंद झा, अमर कुमार दूबे, दुमका लोकसभा प्रभारी परितोष सोरेन, रणधीर सिंह, माधव चंद्र महतो, अजीत कुमार महात्मा, विपीन देव, बाबुराम मुमरू, विजय ठाकुर, दुमका जिलाध्यक्ष रमेश मुमरू एवं महासचिव धर्मेद्र सिंह, पाकुड़ जिलाध्यक्ष जगत नारायण उपाध्याय महासचिव दानियल किस्कू, साहेबगंज जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, देवघर जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, जामताड़ा जिलाध्यक्ष प्रदीप लाल महासचिव प्रो सुनील मुमरू, गोड्डा जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, उदय कुमार भगत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola