संताल परगना में भी तैनात होगा पारा मिलिट्री फोर्स
– एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या के बाद उठाया गया कदम – एडीजी कानून–व्यवस्था व आइजी ऑपरेशन ने दुमका में की बैठक रांची/दुमका : संताल परगना में भी अब नक्सलियों से लड़ने के लिए पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जायेगी. तत्काल वहां पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की एक बटालियन की तैनाती की जायेगी. […]
– एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या के बाद उठाया गया कदम
– एडीजी कानून–व्यवस्था व आइजी ऑपरेशन ने दुमका में की बैठक
रांची/दुमका : संताल परगना में भी अब नक्सलियों से लड़ने के लिए पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जायेगी. तत्काल वहां पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की एक बटालियन की तैनाती की जायेगी.
एक बटालियन में छह कंपनी होती है. फोर्स की तैनाती को लेकर एडीजी कानून–व्यवस्था एसएन प्रधान और आइजी ऑपरेशन मुरारीलाल मीणा ने बुधवार को दुमका में संतालपरगना के डीआइजी व सभी जिलों के एसपी के साथ बैठक की. बैठक के बाद एसएन प्रधान ने बताया कि एसएसबी का हेडक्वार्टर दुमका में रहेगा. उसकी कंपनियों के नक्सल प्रभावित पाकुड़, गोड्डा और देवघर–दुमका की सीमा क्षेत्र में तैनाती का निर्णय लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक गत दो जुलाई को दुमका क्षेत्र में पाकुड़ के एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या के बाद पुलिस मुख्यालय ने संताल परगना इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती का निर्णय लिया है.
इस निर्णय के तहत घटना के तीसरे दिन मुख्यालय ने दुमका पुलिस को सीआरपीएफ की दो कंपनी उपलब्ध करायी थी. एसएसबी की तैनाती के बाद सीआरपीएफ की दोनों कंपनी को वापस बुला लिया जायेगा. उल्लेखनीय है कि एसपी की हत्या के पहले तक संताल परगना क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि को पुलिस हल्के में लेती रही थी. जिसके कारण इतनी बड़ी घटना करने में नक्सली सफल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










