काठपहाड़ी में पत्थर खदान मैनेजर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

– बास्की मिनरल माइनिंग प्रालि के नाम से संचालित खदान पर हमला – बचाने गये मुंशी को रड से मारा, गंभीर रूप से घायल शिकारीपाड़ा : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सालडंगाल–काठपहाड़ी इलाके में बास्की मिनरल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित एक पत्थर खदान में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधकर्मियों ने हमला कर […]

विज्ञापन

– बास्की मिनरल माइनिंग प्रालि के नाम से संचालित खदान पर हमला

– बचाने गये मुंशी को रड से मारा, गंभीर रूप से घायल

शिकारीपाड़ा : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सालडंगालकाठपहाड़ी इलाके में बास्की मिनरल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित एक पत्थर खदान में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधकर्मियों ने हमला कर खदान मैनेजर की हत्या कर दी.

खदान का ही मुंशी राघवेंद्र साहा भी हमले में गंभीर रुप से घायल है, जिसका इलाज सिउड़ी के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस राघवेंद्र का बयान लेकर तहकीकात में जुट गयी है.

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पत्थर खदान के दोनों कर्मचारी खदान कार्यालय के बाहर ही चारपाई पर साये हए थे. इसी दौरान मध्यरात्रि को अपराधकर्मियों ने पप्पू सिंह पर हमला कर दिया. पप्पू ने जब शोर मचाया, तो राघवेंद्र उसे बचाने पहुंचा. उसके ऊपर भी अपराधकर्मियों ने रड से वार कर दिया.

चीखनेचिल्लाने की आवाज सुनकर जब खदान के मजदूर आदि जुटने लगे, तो हमलावार भाग खड़े हुए. बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह की मौत सिउड़ी ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी.

वह बिहार के वैशाली जिले के मगराना का रहने वाला था, जबकि राघवेंद्र पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार के खैराकुंडी का रहने वाला है. पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या 125/13 में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दफा 302, 307, 323,325 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola