प्रवासी नहीं मूलवासी

Updated:
विज्ञापन

स्थानीयता बचाओ संघर्ष समिति के भीम मंडल ने कहा दुमका : स्थानीयता बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित रैली, प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभा ऐतिहासिक रही. प्रदर्नशनकारियों की कतार लगभग एक किमी लंबी थी. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सभा को दर्जनों युवाओं ने संबोधित किया. कहा कि उनके हक–अधिकारों को छीना जा रहा है, जिसे […]

विज्ञापन

स्थानीयता बचाओ संघर्ष समिति के भीम मंडल ने कहा

दुमका : स्थानीयता बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित रैली, प्रदर्शन एवं नुक्कड़ सभा ऐतिहासिक रही. प्रदर्नशनकारियों की कतार लगभग एक किमी लंबी थी. उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सभा को दर्जनों युवाओं ने संबोधित किया.

कहा कि उनके हकअधिकारों को छीना जा रहा है, जिसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. मुख्य रुप से संबोधित कर रहे भीम प्रसाद मंडल ने कहा कि स्थानीयता की नीति को 13 साल में भी स्पष्ट नहीं किया जाना आदिवासियोंमूलवासियों के लिए दुभाग्र्यपूर्ण है.

आज स्थिति यह हो गयी है कि विभिन्न सरकारी दफ्तरों में किरानी बाहरी हैं और नियुक्ति देने वाले पदाधिकारी भी बाहरी. श्री मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस दिशा में पहल करनी चाहिए, लेकिन सरकार का रवैया भी कुठाराघात करने वाला ही है.

उन्होंने सदान नेताओं द्वारा दिये गये बयान तथा संगठन को प्रतिबंधित करने की बात को आड़े हाथों लिया तथा कहा कि ऐसे बयान देने वाले तथाकथित नेता सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने में लगें हैं.

आदिवासीमूलवासी को बांटना चाहते हैं और शासन करना चाहते हैं.श्री मंडल ने कहा कि प्रवासी को झारखंड का मालिक नहीं बनने देंगे. हर गांव में जाकर आंदोलन का बिगुल फूकेंगे. 22 दिसंबर को होनेवाली रैली में एक लाख लोग जुटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola