कम अनाज बांटते दो डीलर धराये
दुमका : अनुमंडल पदाधिकारी श्याम नारायण राम ने दो जनवितरकों को कम अनाज बांटने के आरोप में निलंबित कर दिया है. बुधवार को चावल दिवस के अवसर पर औचक निरीक्षण के क्रम में सदर प्रखंड के दो क्षेत्रों में बीपीएल परिवार के लाभुकों को 35 किलो की जगह 28-28 किलो अनाज देते पाया गया. मामले […]
दुमका : अनुमंडल पदाधिकारी श्याम नारायण राम ने दो जनवितरकों को कम अनाज बांटने के आरोप में निलंबित कर दिया है. बुधवार को चावल दिवस के अवसर पर औचक निरीक्षण के क्रम में सदर प्रखंड के दो क्षेत्रों में बीपीएल परिवार के लाभुकों को 35 किलो की जगह 28-28 किलो अनाज देते पाया गया.
मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने फौरन कार्रवाई कर दोनों को निलंबित कर दिया. अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम ने बताया कि सभी जन वितरकों को आज बीपीएल परिवारों को निर्देश के अनुरुप 35 किलो चावल वजन करके देना था.
जब वे सदर प्रखंड के पारसिमला पंचायत पहुंचे, तो वहां के डीलर कमलाकांत रजक द्वारा सात–सात किलो अनाज प्रत्येक लाभुक को कम दिया जा रहा था. यही स्थिति घासीपुर पंचायत के कुरुमपहाड़ी गांव में देखने को मिली, जहां डीलर की मनमानी की वजह से लाभुकों को 28 किलो अनाज पर ही पिछले कई महीने से संतोष करना पड़ रहा था. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इन जनवितरकों के खिलाफ शिकायत भी मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










