सुरक्षित नहीं संप के जेल
– आनंदजायसवाल – सेंट्रल जेल दुमका में बंद हैं कई कुख्यात दुमका : सेंट्रल जेल दुमका ही नहीं संताल परगना के अन्य जेलों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है. लगातार हार्डकोर नक्सलियों की संख्या बढ़ने के बावजूद इन जेलों की सुरक्षा पर कोई विशेष ध्यान राज्य सरकार द्वारा नहीं दिया गया है. दुमका […]
– आनंदजायसवाल –
सेंट्रल जेल दुमका में बंद हैं कई कुख्यात
दुमका : सेंट्रल जेल दुमका ही नहीं संताल परगना के अन्य जेलों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है. लगातार हार्डकोर नक्सलियों की संख्या बढ़ने के बावजूद इन जेलों की सुरक्षा पर कोई विशेष ध्यान राज्य सरकार द्वारा नहीं दिया गया है.
दुमका सेंट्रल जेल में सहायक कारापाल के सभी पांच पद, मुख्य कक्षपाल का एक पद, उच्च कक्षपाल के सभी 28 पद, कक्षपाल के 96 में से 77 पद तथा महिला कक्षपाल के सभी चार पद खाली पड़े हुए हैं.
इतना ही नहीं सेंट्रल जेल में कारा चिकित्सक का भी दोनों पद खाली पड़ा हुआ है. अनुबंध पर यहां 90 पूर्व सैनिकों की सेवा लेकर किसी तरह सुरक्षा व्यवस्था संभाली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










