नये एसपी के रूप में विपुल शुक्ला ने किया योगदान

Published at :19 Jun 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
नये एसपी के रूप में विपुल शुक्ला ने किया योगदान

दुमका : जिले के नये एसपी के रूप में विपुल शुक्ला ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. एसपी श्री शुक्ला निगरानी विभाग से स्थानातंरित होकर आये हैं. वहीं दुमका के एसपी अनूप टी मैथ्यू स्थानातंरित होकर जमशेदपुर के एसएसपी बनाये गये हैं. एसपी श्री शुक्ला ने बताया कि जनता की समस्याओं को सुनने […]

विज्ञापन
दुमका : जिले के नये एसपी के रूप में विपुल शुक्ला ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. एसपी श्री शुक्ला निगरानी विभाग से स्थानातंरित होकर आये हैं. वहीं दुमका के एसपी अनूप टी मैथ्यू स्थानातंरित होकर जमशेदपुर के एसएसपी बनाये गये हैं. एसपी श्री शुक्ला ने बताया कि जनता की समस्याओं को सुनने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.
कार्यालय में समस्या को लेकर मिलने वाले लोगों को इंतजार नहीं करना होगा वे कार्यालय में रहने पर तुरंत लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगें और त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे. श्री शुक्ला पूर्व में देवघर में डीएसपी रह चुके हैं और सीआइडी विभाग में भी कार्य कर चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola