शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिले विभागाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मिले विभागाध्यक्ष

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ शम्स तबरेज खान ने सोमवार को प्रभारी कुलपति प्रो राम कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की.

विज्ञापन

दुमका. सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ शम्स तबरेज खान ने सोमवार को प्रभारी कुलपति प्रो राम कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा. डॉ खान ने हाल में हुए शिक्षकों के प्रमोशन को अधूरा बताते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों पर जेपीएससी से अनुमोदन मिलने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए थी, ताकि सभी योग्य शिक्षकों को समान अवसर मिल सके. उन्होंने कुछ छात्र संगठनों, विशेषकर एबीवीपी के कुछ सदस्यों द्वारा शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान विश्वविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है. प्रभारी कुलपति ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola