पालना घर शुरू, निरीक्षण में लापरवाही पर नाराज हुए विधायक

Updated:
विज्ञापन
पालना घर शुरू, निरीक्षण में लापरवाही पर नाराज हुए विधायक

बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें खिलाया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा.

विज्ञापन

सरैयाहाट. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पालना घर का उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें खिलाया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि पालना घर शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुविधा मिलेगी. इसके बाद विधायक ने बारीडीह स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, साफ सफाई और कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एक महिला सुपरवाइजर संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं, जिस पर विधायक नाराज हो गए और फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए. मौके पर राहुल कुमार शानू, बिनोद यादव, दीपक कुमार, मतीन अंसारी, अशोक यादव सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola