अस्वस्थ झामुमो कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन

अस्वस्थ जेएमएम कार्यकर्ता से बात करते सांसद प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
काठीकुंड में सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन ने अस्वस्थ झामुमो कार्यकर्ता जरफन मियां से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
काठीकुंड. प्रखंड अंतर्गत लखनपुर पंचायत के कदमा गांव के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता जरफन मियां से सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की. जरफन मियां पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं. श्री सोरेन ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कर जरफन मियां के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










