नये सिरे से गठित होगा एमजी कालेज शासी निकाय

Author Sadhan sen|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

एमजी कालेज रानीश्वर | Prabhat Khabar Network

मयुराक्षी ग्रामीण कालेज रानीश्वर में तीन साल बाद नये शासी निकाय के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रतिनिधि नामित कर दिया है।

विज्ञापन

रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण कालेज रानीश्वर में जल्द ही नये शासी निकाय के पदाधिकारी व सदस्यों का का चयन किया जायेगा. नये शासी निकाय के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की ओर से डा निर्मला त्रिपाठी को नामित किया गया है. जानकारी के अनुसार अध्यक्ष चयन के लिए विवि की ओर से ही अधिसूचना जारी की जाएगी तथा एक सरकारी पदाधिकारी की भी अधिसूचना जारी होगी. इसके अलावा कालेज के प्रभारी प्राचार्य पदेन सदस्य होंगे. एक शिक्षाविद व एक डोनर का चयन किया जाना है. उनमें से शासी निकाय के सचिव का चयन किया जाएगा. जानकारी के अनुसार एमजी कालेज में शासी निकाय की कार्यावधि तीन वर्ष बीत चुकी है. नियमानुसार तीन वर्ष के बाद नये शासी निकाय का चयन कर कमेटी गठित किया जाता है. एमजी कालेज में नये शासी निकाय के पदाधिकारी व सदस्यों के चयन हेतु पहल शुरू की गयी है. जल्द ही विवि के निर्देश पर पदाधिकारी व सदस्यों का चयन कर नये कमेटी का गठन किया जायेगा. प्रो नव कुमार पाल, प्रभारी प्राचार्य. === फोटो एमजी कालेज रानीश्वर

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola