सो रहे पति पर हसिया से दो वार, पत्नी पर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत बाबुजी | Prabhat Khabar Network

दुमका के काठीकुंड में पत्नी ने सोते हुए पति पर हसिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया. आरोपी पत्नी फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

विज्ञापन

दुमका : काठीकुंड थाना क्षेत्र के घाटचोरा गांव में एक महिला पर अपने पति पर हसिया से वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है. घायल पति बाबुजी मुर्मू ने आरोपी पत्नी मीनुती मरांडी के खिलाफ काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया है. आरोपी पत्नी फिलहाल फरार बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत बाबुजी  | Prabhat Khabar Network
फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत बाबुजी | Prabhat Khabar Network

सिर और हाथ पर किया वार

जानकारी के अनुसार, 14 और 15 अगस्त की रात बाबुजी मुर्मू घर में सो रहे थे. आरोप है कि इसी दौरान उनकी पत्नी मीनुती मरांडी ने हसिया से उनके सिर और हाथ पर दो बार वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों ने घायल बाबुजी मुर्मू को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. उनका इलाज अभी भी चल रहा है.

पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी पत्नी मीनुती मरांडी मसलिया थाना क्षेत्र के धोबना गांव की रहने वाली बतायी गयी है. पति ने उसके खिलाफ काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया है. काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola