हंसडीहा में नाबालिग युवतियों के लापता होने के दो मामले, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन

हंसडीहा में दो अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश तेज कर दी है. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

हंसडीहा : हंसडीहा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में नाबालिग युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. दोनों मामलों में परिजनों के आवेदन पर हंसडीहा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस नाबालिग युवतियों की बरामदगी और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

16 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला

पहले मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री 23 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला.

बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि नोनी गांव निवासी मिथुन यादव के सहयोग से उसी गांव का रामजी उर्फ मोहित यादव उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है. पुलिस ने इस मामले में 25 अगस्त को कांड संख्या 89/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दूसरे मामले में 17 वर्षीय युवती लापता

वहीं, दूसरे मामले में थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. महिला के आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री 25 अगस्त को दुमका कॉलेज में फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि सिमरा गांव निवासी नितेश यादव उसे अपने साथ ले गया है. महिला ने पुलिस को बताया कि नितेश यादव पूर्व में कई बार उसकी पुत्री से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था. इस आधार पर परिजनों ने उसके द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है. पुलिस ने 26 अगस्त को कांड संख्या 91/26 दर्ज किया है.

बरामदगी के लिए छापेमारी जारी

दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस नाबालिग युवतियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola