वन महोत्सव के तहत एमजी कॉलेज परिसर में हुआ पौधारोपण

पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network
मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रतिनिधि, रानीश्वर. मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 3, 4 एवं 5 के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल ने की. इसकी शुरुआत कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर की गई. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलित पारिस्थितिकी के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है. प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए. इकाई-4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रशांत पातर ने स्वयंसेवकों को विभिन्न पौधों एवं उनके पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी. वहीं, इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रुपम कुमारी तथा इकाई-5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. आशीष कुमार मंडल ने भी पौधारोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया. मौके पर हुमायूं कबीर, प्रो. जयमंगल राय, संजीव सरकार, अनीता टुडू, गुलाब मोहली, पिंकी हांसदा, मार्शिला किस्कू सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे. फोटो कैप्शन: एमजी कॉलेज रानीश्वर परिसर में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण करते शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










