कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुआ पिकअप, घर की चारदीवारी तोड़ते हुए नींबू के पेड़ से टकराया

Updated:
विज्ञापन

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर साहेब जॉन मुर्मू के घर में घुसा चालक व उपचालक घायल. | Prabhat Khabar Network

गोपीकांदर में सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. इस हादसे में वाहन चालक व उपचालक घायल हो गए. जानिए...

विज्ञापन

गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा डीसी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया. हादसे में चालक और उपचालक घायल हो गये, जबकि पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों घायलों का आमड़ापाड़ा के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. चालक की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर साहेब जॉन मुर्मू के घर में घुसा चालक  व उपचालक घायल. | Prabhat Khabar Network
पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर साहेब जॉन मुर्मू के घर में घुसा चालक व उपचालक घायल. | Prabhat Khabar Network

अचानक सड़क पर आ गया कुत्ता

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या JH 04 Y 6118 के चालक हरीश कुमार और उपचालक राहुल कुमार बीजीआर कंपनी में कार्यरत हैं. दोनों डीजल लेने के लिए पंप की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कुश्चिरा डीसी मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया. चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गया.

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर साहेब जॉन मुर्मू के घर में घुसा चालक  व उपचालक घायल. | Prabhat Khabar Network
पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर साहेब जॉन मुर्मू के घर में घुसा चालक व उपचालक घायल. | Prabhat Khabar Network

चारदीवारी तोड़कर पेड़ से टकराया

अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे स्थित साहेब जॉन मुर्मू के घर की खजूर की डालियों से बनी चारदीवारी को तोड़ते हुए परिसर में घुस गया और नींबू के पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.

चालक को पाकुड़ किया रेफर

हादसे में चालक हरीश कुमार के सीने में चोट लगी, जबकि उपचालक राहुल कुमार की अंगुली में हल्की चोट आयी. दोनों को आमड़ापाड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद राहुल कुमार को छुट्टी दे दी गयी. वहीं हरीश कुमार के सीने में चोट को देखते हुए एक्स-रे कराया गया और बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया.

मुआवजे के बाद हटाया गया वाहन

घटना के बाद घर की क्षतिग्रस्त चारदीवारी को लेकर मकान मालिक ने मुआवजे की मांग की. मुआवजे की राशि देने के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन को घटनास्थल से ले जाने दिया गया. हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola