कुडुंबा मोड़ पर हादसा, बोलेरो को बचाने में पेड़ से टकराई कोयला लदी हाइवा
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई हाइवा वाहन | Prabhat Khabar Network
बोलेरो से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कोयला लदी हाइवा कुडुंबा मोड़ पर पेड़ से जा टकराई. चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला.
प्रतिनिधि, गोपीकांदर : गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुडुंबा मोड़ के पास मंगलवार को एक कोयला लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. हादसे में हाइवा का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, चालक बाल-बाल बच गया और उसे किसी तरह की चोट नहीं लगी.
आपके शहर में
तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने में हुआ हादसा
हाइवा संख्या JH04Y7491 के चालक गोविंद कुमार राय ने बताया कि वह दुमका के कुरुवा साइडिंग से कोयला खाली करने के बाद आमड़ापाड़ा स्थित बीजीआर कोल कंपनी में कोयला लोडिंग के लिए जा रहा था. इसी दौरान कुडुंबा मोड़ के पास दुर्गापुर की ओर से तेज रफ्तार में एक बोलेरो आ रही थी.
बोलेरो को बचाने के प्रयास में हाइवा अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया.
बारिश के कारण सड़क किनारे गड्ढे में फंसा वाहन
पेड़ से टकराने के बाद हाइवा सड़क किनारे बारिश के पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में फंस गया. वाहन के गड्ढे में फंसने के कारण उसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में जेसीबी की मदद से हाइवा को गड्ढे से बाहर निकाला गया.
चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
चालक गोविंद कुमार राय ने बताया कि हादसे के बावजूद उसके शरीर के किसी भी हिस्से में चोट नहीं लगी. घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना नहीं है. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त हाइवा को हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए