नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, 17 ने जमा किए दस्तावेज; नाम बचाने को मिला मौका
शिविर में उपस्थित पदाधिकारी एवं मतदाता. | Prabhat Khabar Network
मूसना पंचायत में आयोजित दावा-आपत्ति शिविर में 17 मतदाताओं ने दस्तावेज जमा किए. नाम सूची से हटाने से बचने का अंतिम अवसर. जानें पूरी जानकारी.
गोपीकांदर : गोपीकांदर प्रखंड की मूसना पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन में मंगलवार को बूथ संख्या 250, 251 और 252 के नो-मैपिंग मतदाताओं के लिए दावा-आपत्ति शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 17 मतदाताओं ने साक्ष्य के रूप में आवश्यक कागजात जमा किये.
आपके शहर में

दस्तावेज जमा करने का मिलेगा एक और मौका
बताया गया कि जिन मतदाताओं के दस्तावेज अभी जमा नहीं हो सके हैं, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा. जिन मतदाताओं का मैपिंग-गैपिंग पूरा हो चुका है, उनका नाम मतदाता सूची में अंकित किया गया है. वहीं, जिनका मैपिंग-गैपिंग नहीं हो पाया है, उन्हें जरूरी दस्तावेज साक्ष्य के रूप में जमा करना अनिवार्य है. दस्तावेज जमा नहीं करने की स्थिति में मतदाता सूची से नाम हट सकता है.
नाम नहीं हटे, इसलिए लगाया गया शिविर
अधिकारियों ने बताया कि किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे, इसी उद्देश्य से दावा-आपत्ति शिविर लगाया गया था. मौके पर बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, विशाल कुमार, आनंद कुमार सिंह, सुनील कुमार मंडल, जनार्दन मंडल, मुखिया संगीता मुर्मू सहित तीनों बूथों के बीएलओ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए