गोड्डा कॉलेज में होगी एंथ्रोपोलोजी की पढ़ाई

Published at :19 Jun 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा कॉलेज में होगी एंथ्रोपोलोजी की पढ़ाई

दुमका : सिदो कान्हू मूमरू विवि के नये दिघ्घी परिसर में न्यू टीचिंग एण्ड एफिलिऐशन कमेटी की बैठक गुरूवार को कुलपति डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि साहेबगंज व पाकुड़ में महिला कॉलेज में नामांकन लिया जायेगा. जबतक महिला कॉलेज के अपना भवन का निर्माण नही हो जाता, तब […]

विज्ञापन
दुमका : सिदो कान्हू मूमरू विवि के नये दिघ्घी परिसर में न्यू टीचिंग एण्ड एफिलिऐशन कमेटी की बैठक गुरूवार को कुलपति डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि साहेबगंज व पाकुड़ में महिला कॉलेज में नामांकन लिया जायेगा. जबतक महिला कॉलेज के अपना भवन का निर्माण नही हो जाता,
तब तक साहिबगंज कॉलेज एवं केकेएम कॉलेज पाकुड़ में ही महिला कॉलज संचालित होगा. सहायक कुलसचिव इग्निसियस मरांडी ने बताया कि इन कॉलेजो में पाठ्यक्रम आरंभ करने को लेकर विवि की तीन समितियों क्रमश: पद सृजन एवं अनुमोदन एवं न्यू टिचिंग एण्ड ऐफिलियेशन व एकेडिमिक काउंसिल से स्वीकृति मिल गई है.
आरडी बाजला महिला कॉलेज देवघर में कॉमर्स व एसपी महिला कॉलेज दुमका में साइंस की पढ़ाई के लिए निर्णय लिया गया. इन विषयों की पढा़ई प्रारंभ करने के पूर्व विवि द्वारा एचआरडी रांची को स्थायी शिक्षक नियुक्ति को लेकर संचिका भेजे जाने की जानकारी दी गयी. कहा गया कि स्वीकृति मिलने के पश्चात ही इन विषयों की शिक्षक नियुक्ति कर पढ़ाई आरंभ की जायेगी. साथ ही गोडडा कॉलेज में एनथ्रोपोलॉजी विषय की पढ़ाई स्नातक स्तर तक पाठ्यक्रम आरंभ करने का निर्णय लिया गया. इसकी भी स्वीकृति के लिए एचआरडी को पत्र लिखा गया.
सेमेस्टर सिस्टम का अध्ययन करने रांची जायेगी टीम
दुमका : विवि में एकेडेमिक काउंसिल की भी बैठक हुई, जिसमें रांची विवि के तर्ज पर सीबीसीएस व सेमस्टर सिस्टम के तहत पढ़ाई इस विवि में भी की जायेगी.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की विवि का एक दल रांची विवि का दौरा करेगी तथा वहां पर लागू किये जानेवाले सीबीसीएस व सेमस्टर सिस्टम का अध्ययन करेगी, ताकि इसे सही ढंग से यहां लागू किया जा सके और पूर्व की भांति छात्र-छात्राओं को कोई समस्या का सामना न करना पड़े. मौके पर प्रतिकुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा,कुलसचिव डॉ पीके घोष, डीएसडब्लू डॉ वीके झा ,परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय सिन्हा,समायोजक डॉ केएस अवस्थी,सहायक कुलसचिव इगिAसियस मरांडी ,एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेन्द्र झा,डॉ हीरालाल राम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola