अब ट्रेन से आ रही फल-सब्जी

Updated:
विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका के व्यवसायियों तथा आम जनों के लिए खुशी की खबर है. दुमका रेलवे स्टेशन में पार्सल सेवा की शुरुआत हो गयी है और अच्छी–खासी संख्या में व्यापारी एवं आमजन इसका लाभ उठा रहे हैं. दुमका–रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची की मंडी से फल एवं हरी सब्जियां दुमका के बाजार में पहुंचने […]

विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका के व्यवसायियों तथा आम जनों के लिए खुशी की खबर है. दुमका रेलवे स्टेशन में पार्सल सेवा की शुरुआत हो गयी है और अच्छीखासी संख्या में व्यापारी एवं आमजन इसका लाभ उठा रहे हैं.

दुमकारांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची की मंडी से फल एवं हरी सब्जियां दुमका के बाजार में पहुंचने लगी है. इसके अलावा दूसरे व्यवसायी भी रांची से सामान भी मंगवा रहे हैं. यहां से भी पार्सल बुकिंग शुरू हुई है.

अब तक बारह लोगों ने अपनी बाइक दूसरे जगहों पर भिजवाया है. दुमका के स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि इस सेवा का लाभ स्थानीय व्यवसायियों को खूब होगा. सड़क मार्ग की तुलना में दुमका से रांची भिजवाने में बहुत कम परिवहन खर्च व्यय करना पड़ेगा. इससे व्यवसायियों को सिर्फ मुनाफा बढ़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola