तीन दिन बाद दफनाया शव
रामगढ़ : प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद एक व्यक्ति की लाश तीन दिनों के बाद दफनाया जा सका. मामला रामगढ़ प्रखंड के महुबना पंचायत के कांगमारा गांव का है. द्वारपहाड़ी के बड़ो किस्कू की शादी लगभग 30 साल पहले कांगमारा की धोलगो मुमरू के साथ हुई थी. शादी के बाद वह घर […]
रामगढ़ : प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद एक व्यक्ति की लाश तीन दिनों के बाद दफनाया जा सका. मामला रामगढ़ प्रखंड के महुबना पंचायत के कांगमारा गांव का है.
द्वारपहाड़ी के बड़ो किस्कू की शादी लगभग 30 साल पहले कांगमारा की धोलगो मुमरू के साथ हुई थी. शादी के बाद वह घर जमाई के रुप में ही कांगमारा में रहता था. 50 साल के बोड़ो की मौत 15 सितंबर को बेटी के घर कुशबेदिया में हुई थी.
जहां से परिवारवाले अंतिम संस्कार के लिए उसकी लाश को कांगमारा ले आए, लेकिन उसके चचेरे साले एवं अन्य ने उसके शव को कांगमारा की जमीन पर दफनाने देने से इनकार कर दिया.
उनलोगों के अनुसार संताली परंपरा में बेटी को पैतृक संपत्ति का अधिकार नहीं मिलता है. यहां दफनाने से जमीन को लेकर दावा करने की आशंका से वे ऐसा विरोध कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










