बनेगा 400/220 केवी का ग्रिड
संताल परगना का विद्युत संकट होगा दूर दुमका : उपराजधानी दुमका सहित पूरे संताल परगना में आनेवाले दिनों में विद्युत संकट से निजात मिल जायेगा. इसके लिए झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड ने पूरी कार्ययोजना बनायी है. सोमवार को दुमका में प्रमंडलस्तरीय बैठक करने पहुंचे बोर्ड के सदस्य (संचरण) बीएस झा ने बताया कि राज्य में […]
संताल परगना का विद्युत संकट होगा दूर
दुमका : उपराजधानी दुमका सहित पूरे संताल परगना में आनेवाले दिनों में विद्युत संकट से निजात मिल जायेगा. इसके लिए झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड ने पूरी कार्ययोजना बनायी है.
सोमवार को दुमका में प्रमंडलस्तरीय बैठक करने पहुंचे बोर्ड के सदस्य (संचरण) बीएस झा ने बताया कि राज्य में 400/220 केवी के तीन नये पावर ग्रीड बनाये जा रहे हैं. इनमें से दो लातेहार व पलामू में बनाया जा रहा है, जबकि तीसरा दुमका में होगा. यह ग्रीड पीपीपी मोड पर चलाये जायेंगे. इसके बन जाने से दुमका पावर डिस्ट्रीब्युशन के मामले में मेन लाइन से जुड़ जायेगा.
इसके लिए दुमका में जमीन तलाशी जा रही है. यहां मैथन और तेनुघाट थर्मल पावर से बिजली मिला करेगी. उन्होंने बताया कि दुमका के रानीडिंडा–रांगा में 220/132/33 केवी क्षमता के सब स्टेशन भी बन रहे हैं. यहां तब 300 एमवीए का ट्रांसफर्मर लगा रहेगा. 350 मेगावाट बिजली इस ईलाके को मिल पायेगी.
उद्योगों को भी इससे बढ़ावा मिलेगा.उन्होंने कहा कि यह कार्य लगभग डेढ़ साल में पूरी होने की उम्मीद है. इसके बाद इस क्षेत्र को सरप्लस बिजली की आपूर्त्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










