जल्द ही एफएम का आनंद लेंगे उपराजधानी के लोग
दुमका : उपराजधानी दुमका में एफएम स्टेशन को जल्द से जल्द चालू करने की पहल शुरु कर दी गयी है. संभावना है कि दो–तीन दिनों में इसे चालू करा दिया जायेगा. सोमवार को लगभग चार घंटे तक टेस्ट सिगAल छोड़ा गया. दुमका शहरी क्षेत्र के अलावा 10 किमी के एरियल डिस्टेंस में लोग इसका मजा […]
दुमका : उपराजधानी दुमका में एफएम स्टेशन को जल्द से जल्द चालू करने की पहल शुरु कर दी गयी है. संभावना है कि दो–तीन दिनों में इसे चालू करा दिया जायेगा. सोमवार को लगभग चार घंटे तक टेस्ट सिगAल छोड़ा गया.
दुमका शहरी क्षेत्र के अलावा 10 किमी के एरियल डिस्टेंस में लोग इसका मजा ले पायेंगे. एफएम चालू होने पर इसपर कार्यक्रमों को लोग सुबह के पांच बजे से लेकर रात के 11.10 बजे तक सुन पायेंगे.
चार महीने पहले भी हुआ था टेस्ट
दुमका में दूरदर्शन केंद्र में पदस्थापित सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि देवघर में एफएम सेवा चालू होने के साथ ही दुमका में भी तकनीकी टीम ने टेस्ट सिग्नल छोड़कर इसकी फ्रिक्वेसी आदि की जांच की थी.
हालांकि चंद दिनों में ही इस एफएम स्टेशन के 100 डब्ल्यू वन प्लस वन टीएक्स ट्रांसमिशन सेट में फ्रिक्वेंसी से संबंधि मामूली खराबी आ गयी थी. जिसे स्थानीय तकनिशयन की मदद लेकर दुरुस्त कर लिया गया.
भागलपुर केंद्र से रहेगा जुड़ा
श्री कुमार ने बताया कि यह केंद्र भागलपुर आकाशवाणी केंद्र से जुड़ा रहेगा. जल्द ही भागलपुर आकाशवाणी केंद्र के प्रभारी पदाधिकारी एवं कोलकाता के मुख्य अभियंता पहुंचकर इसके उद्घाटन की पहल करेंगे. दुमका के लोग एफएम का आनंद 100.1 मेगा हर्टज पर ले पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










