कर्मचारी संघ का सांगठनिक चुनाव 14 जून को

संवाददाता, दुमकाझारखंड प्रदेश वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला शाखा की बैठक संयुक्त वन भवन के प्रांगण में शहींद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वन विभाग के कर्मियों का पद सोपान सृजित होने के बावजूद भी प्रोन्नति के लाभ से कर्मियों को वंचित रखे जाने पर क्षोभ जताया गया. इन कर्मियों का एसीपी […]
संवाददाता, दुमकाझारखंड प्रदेश वन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ के जिला शाखा की बैठक संयुक्त वन भवन के प्रांगण में शहींद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वन विभाग के कर्मियों का पद सोपान सृजित होने के बावजूद भी प्रोन्नति के लाभ से कर्मियों को वंचित रखे जाने पर क्षोभ जताया गया. इन कर्मियों का एसीपी एवं एमएसीपी भी बाधित है. कर्मियों ने वरीय पदाधिकारियों द्वारा कर्मियों को प्रताडि़त एवं भयादोहन किये जाने पर भी नाराजगी प्रकट की गयी. महासंघ के नेता राजीव नयन तिवारी ने कहा कि विभाग के कुछ पदाधिकारी सामंती प्रवृत्ति के तहत कार्य कर रहे हैं, जो कर्मचारी विरोधी है तथा मानवीय मूल्यों का हनन भी है. कहा कि यदि पदाधिकारियों के कार्यकलाप एवं दंडात्मक नीतियों में सुधार नहीं हुआ, तो महासंघ उग्र आंदोलन करेगा. बैठक में 14 जून को संघ का चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके लिए स्वागत समिति भी गठित कर दी गयी. बैठक में ओम प्रकाश चौबे, राजेंद्र कुमार पांडेय, रंजीत कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, रामनाथ दास, सत्यप्रकाश चौधरी, भगवान पासवान, विजय कुमार, हजारी सिंह, सुमन कुमार, दिलीप कुमार साह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










