नगर पंचायत की कार्रवाई से लोगों ने ली राहत की सांस

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

जरमुंडी सार्वजनिक हाट में बरगद के एक सूखे पेड़ को सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल और नगर पंचायत टीम के सहयोग से हटाया गया.

विज्ञापन

बासुकिनाथ में सूखे और खतरनाक टहनियों को हटाने का अभियान तेज प्रतिनिधि, बासुकिनाथ नगर पंचायत बासुकिनाथ क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्गों और वार्डों के किनारे लगे सूखे एवं जर्जर पेड़ों को नगर पंचायत अध्यक्ष वीणा देवी की पहल पर कटवाकर हटाया जा रहा है. लंबे समय से सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए थे. तेज हवा या आंधी के दौरान टहनियां टूटने और पेड़ गिरने की आशंका बनी रहती थी. इसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से अभियान चलाकर खतरनाक पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया है. जरमुंडी सार्वजनिक हाट में बरगद के एक सूखे पेड़ को सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल और नगर पंचायत टीम के सहयोग से हटाया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सावन शुरू होने से पहले सभी असुरक्षित पेड़ों को चिह्नित कर हटाया जायेगा. कार्रवाई से दुकानदारों और ग्रामीणों ने राहत जताते हुए नगर पंचायत का आभार प्रकट किया.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola