ओके ::: डॉ लोईस ने सुनी बड़तल्ली ग्रामीणों की समस्याएं

Published at :15 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::: डॉ लोईस ने सुनी बड़तल्ली ग्रामीणों की समस्याएं

दुमका: कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने बड़तल्ली के साथ-साथ आसपास के गांदो, मुड़भंगा, दुमुहानी एवं शहरघाटी आदि गांवों का दौरा किया तथा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. बड़तल्ली सहित इन गांवों में लोगों को इन दिनों पीने का पानी नहीं मिल रहा है. पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को मंत्री से […]

विज्ञापन

दुमका: कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने बड़तल्ली के साथ-साथ आसपास के गांदो, मुड़भंगा, दुमुहानी एवं शहरघाटी आदि गांवों का दौरा किया तथा लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. बड़तल्ली सहित इन गांवों में लोगों को इन दिनों पीने का पानी नहीं मिल रहा है.

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को मंत्री से मिले और अपनी समस्या रखी. जलस्तर गिरने व चापानलों के जवाब दे देने से परेशान ये ग्रामीण लगातार मंत्री डॉ लोईस तक अपनी शिकायत किसी न किसी माध्यम से पहुंचा रहे थे. मंत्री सबसे पहले अपने मूल निवास स्थान बड़तल्ली पहुंची. पहले वे चापानलों की स्थिति से अवगत हुए. मंत्री ने चापानलों का चलाकर देखा तो पानी नहीं निकला. गांव के अधिकांश चापानलों की हालत ठीक नहीं है.

जिन चापाकलों की मरम्मत विभागीय स्तर से करायी गई है. मंत्री ने पेयजल संकट के लिए विभाग के पदाधिकारियों को उदासीन बताया तथा नाराजगी जताई और ग्रामीणों को भरोसा दिया कि शीघ्र ही कारगर पहल की जायेगी. उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंताओं को अविलंब खराब पड़े चापानलों को दुरुस्त करने का आदेश दिया. बता दें कि इसी बड़तल्ली गांव को उन्होंने आदर्श ग्राम के लिए गोद लेने का फैसला भी किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola