अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने शुरू करायी नि:शुल्क कोचिंग

Published at :15 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने शुरू करायी नि:शुल्क कोचिंग

हंसडीहा: हंसडीहा स्थित उच्च विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ किया गया़ जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से थाना प्रभारी अजय कुमार, उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद, परिषद् के विभाग संगठन मंत्री दुर्गेश सिंह एवं प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया़ समारोह को संबोधित […]

विज्ञापन

हंसडीहा: हंसडीहा स्थित उच्च विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा नि:शुल्क कोचिंग सेन्टर का शुभारंभ किया गया़ जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से थाना प्रभारी अजय कुमार, उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद, परिषद् के विभाग संगठन मंत्री दुर्गेश सिंह एवं प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया़ समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि छात्रों का आज संवारने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रयास सराहनीय है़.

प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद ने कहा कि हंसडीहा जैसी छोटी जगह में विद्यार्थी परिषद् द्वारा गरीब मेधावी छात्रों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था, यहां के छात्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और निश्चित रूप से आने वाली परीक्षाओं में यहां के छात्रों का परिणाम बेहतर होगा़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार चंदन, जिला संयोजक विमान सिंह, दिनेश कापरी, उत्तम जायसवाल के अलावे विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार, उदय दत्ता सहित सभी शिक्षक के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola