पारा शिक्षकों का आज से चरणबद्ध आंदोलन

दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने राज्य के पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायी करते हुए सभी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनाने की मांग की है और इसके लिए 16 मई से चरणबद्ध आंदोलन करने का एलान भी कर दिया है. जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव एवं सचिव अनिल कुमार ने […]
दुमका : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ ने राज्य के पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायी करते हुए सभी टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनाने की मांग की है और इसके लिए 16 मई से चरणबद्ध आंदोलन करने का एलान भी कर दिया है. जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव एवं सचिव अनिल कुमार ने कहा कि वे इस बार सर पे कफन बांध कर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे.
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत 16 मई को जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस, 25 मई तक क्षेत्र के विधायकों से संपर्क कर उनका समर्थन पत्र हासिल करने, 25 से 31 मई तक संकुल, प्रखंड एवं जिलास्तरीय सांगठनिक पदाधिकरियों के साथ आम पारा शिक्षक वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य, विधायक तथा क्षेत्र के सांसदों को त्राहिमाम संदेश सौंपेंगे.
अगले चरण में 2 जून को राज्य कमेटी द्वारा, 6 जून को जिला कमेटी द्वारा, 9 जून को प्रखंड कमेटी द्वारा, 11 जून को संकुल कमेटी द्वारा तथा 15,16 एवं 17 जून को पारा शिक्षकों द्वारा पीएमओ यानी प्रधानमंत्री कार्यालय नयी दिल्ली को त्राहिमाम पत्र भेजा जायेगा. 20 जून को प्रखंड मुख्यालय में, 4 जुलाई को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा, जबकि 2 अगस्त को रांची में आहूत सम्मेलन में आंदोलन की समीक्षा की जायेगी. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, तो पारा शिक्षक रांची में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










