बनने के कुछ ही महीनों बाद उधड़ने लगी सड़क

Published at :15 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
बनने के कुछ ही महीनों बाद उधड़ने लगी सड़क

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का किया था विरोधनहीं हुई विभाग की ओर से कोई कार्रवाईप्रतिनिधि, काठीकुंडप्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रखंड के नयाडीह से गांव से मकड़ाचापड़ तक की सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है. पौने तीन किलोमीटर की लंबाई वाली सड़क के निर्माण स्थल पर कार्य संबंधी बोर्ड लगा कर सिर्फ […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का किया था विरोधनहीं हुई विभाग की ओर से कोई कार्रवाईप्रतिनिधि, काठीकुंडप्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रखंड के नयाडीह से गांव से मकड़ाचापड़ तक की सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है. पौने तीन किलोमीटर की लंबाई वाली सड़क के निर्माण स्थल पर कार्य संबंधी बोर्ड लगा कर सिर्फ खानापूर्ति का काम किया गया है. सूचना पट्ट पर न तो सड़क की दूरी, न मजदूरी दर न ही कार्य की प्राक्कलन राशि का जिक्र किया गया है. नयाडीह गांव के ग्रामीणों ने पूर्व में भी सड़क निर्माण के क्रम में घटिया निर्माण कार्य का हवाला देते हुए काम को बंद करा दिया था. दरअसल काठीकुंड प्रखंड में पीएमजीएसवाई के तहत लगभग 48 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसमें कुछ जगहों को छोड़ सभी स्थानों पर सड़क का निर्माण कार्य संवेदक द्वारा मनमाने रूप से कर दिया गया है. सड़क की गुणवत्ता को दरकिनार कर अत्यंत निम्न स्तर के सड़क के निर्माण का आरोप लगाते हुए सभी स्थानों पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध किया था मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई. नयाडीह के ग्रामीण होपना किस्कू, विमल सोरेन सहित अन्य ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.——————-फोटो 15 डीएमके काठीकुंड 3पीएमजीएसवाई के तहत नयाडीह से मकडाचापड तक बनी सडक जो अभी से उखडने लगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola