पेज-3/ विरोध-1// झारखंड आवास बोर्ड की जमीन के खरीद-फरोख्त का मामला// झामुमो ने फूंका राज्य सरकार एवं नगर विकास मंत्री का पुतला

Published at :14 May 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
पेज-3/ विरोध-1// झारखंड आवास बोर्ड की जमीन के खरीद-फरोख्त का मामला// झामुमो ने फूंका राज्य सरकार एवं नगर विकास मंत्री का पुतला

संवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह पर तथ्य को छिपाते हुए झारखंड आवास बोर्ड की जमीन के खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है तथा इसकी निंदा करते हुए रघुवर दास सरकार की आलोचना की है. पार्टी जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार एवं नगर विकास मंत्री […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह पर तथ्य को छिपाते हुए झारखंड आवास बोर्ड की जमीन के खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है तथा इसकी निंदा करते हुए रघुवर दास सरकार की आलोचना की है. पार्टी जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार एवं नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का टीन बाजार चौक में पुतला दहन किया. इससे पूर्व सिदो कान्हू पोखरा चौक से टीन बाजार चौक तक विरोध प्रदर्शन किया गया. पुतला दहन के इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, केंद्रीय समिति के सदस्य सुशील कुमार दूबे, नगर अध्यक्ष रवि यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, शंभु राउत, शमशेर, हैदर, बैजनाथ यादव, सोबान, बालकृष्ण मिश्रा, छोटू रजक, धर्मा दास, लखन दास, सुनील दास,मो छोटू, नंदू साह, अजीत साह, अमर यादव, सुदीप दास, राजकुमार मंडल, राजू सिंह, टिबू मिश्रा, मो फारुख आदि मौजूद थे.———————-फोटो14-दुमका-जेएमएम.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola