लीड// दुमका पहुंची शिक्षा सचिव आराधना पटनायक//

Published at :13 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
लीड// दुमका पहुंची शिक्षा सचिव आराधना पटनायक//

संवाददाता, दुमकासंताल परगना में शिक्षा का हाल जानने के लिए शिक्षा विभाग की सचिव आराधना पटनायक बुधवार को उपराजधानी दुमका पहुंची. देवघर से दुमका आने के क्रम में उन्होंने जरमुंडी में कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया, फिर देर शाम शिकारीपाड़ा पहुंची. दुमका में उन्होंने देवघर, दुमका और जामताड़ा जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकासंताल परगना में शिक्षा का हाल जानने के लिए शिक्षा विभाग की सचिव आराधना पटनायक बुधवार को उपराजधानी दुमका पहुंची. देवघर से दुमका आने के क्रम में उन्होंने जरमुंडी में कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया, फिर देर शाम शिकारीपाड़ा पहुंची. दुमका में उन्होंने देवघर, दुमका और जामताड़ा जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रखंड के शिक्षा अधिकारियों की समाहरणालय सभागार में एक बैठक की. शिक्षा सचिव ने जिले से लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों से इस जिले के शिक्षा व्यवस्था का हाल जाना. उन्होंने शिक्षा की स्थिति पर खुद नाराजगी जाहिर की और कहा कि सरकार के दिये आदेश पदाधिकारियों तक ही सीमित रह जाता है, स्कूलों तक यह निर्देश नहीं पहुंचता है. उन्होंने यह भी कहा कि संवादहीनता के कारण शिक्षा व्यवस्था का हाल खराब है. सरकार के निर्देश का अनुपालन स्कूल स्तर तक हो, इसकी उन्होंने सख्त हिदायत दी. इस बैठक में दुमका डीसी राहुल कुमार सिन्हा, रांची से आये राज्यस्तरीय पदाधिकारी के अलावा आरडीडीइ सह जामताड़ा के डीईओ अरबिंद कुमार, दुमका के डीईओ सतीश चंद्र सिंकु, डीएसइ मसूदी टुडू,जिला जेंडर समन्वयक सिंहासन कुमारी, जिला साधन सेवी मनोज कुमार अम्बष्ट, अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.——————————-फोटो13-दुमका-मीटिंग——————————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola