कस्तूरबा विद्यालय में समर कैंप के तहत खेलकूद का आयोजन

Published at :13 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय में समर कैंप के तहत खेलकूद का आयोजन

प्रतिनिधि, काठीकुंडकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय काठीकुंड में समर कैंप का आयोजन किया गया. जिसके तहत जूनियर गु्रप में वर्ग 6 से 8 व सीनियर गु्रप में नवी व दसवीं की छात्राएं शामिल थी. सौ मीटर की दौड़ में अनिता मरांडी व रानी मरांडी, 200 मीटर की दौड़ में रानी हांसदा व रेशमा हांसदा, 400 […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंडकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय काठीकुंड में समर कैंप का आयोजन किया गया. जिसके तहत जूनियर गु्रप में वर्ग 6 से 8 व सीनियर गु्रप में नवी व दसवीं की छात्राएं शामिल थी. सौ मीटर की दौड़ में अनिता मरांडी व रानी मरांडी, 200 मीटर की दौड़ में रानी हांसदा व रेशमा हांसदा, 400 मीटर की दौड़ में सोनाली टुडू व शिलवंती किस्कू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बैडमिंटन के मुकाबले में पुतुल मरांडी व निकीता हेंब्रम और शतरंज में सोनाली मरांडी एवं स्नेहलता बेसरा पहले स्थान पर रही. खेलकूद के अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. स्कूली छात्राओं ने रिकार्डिंग गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया. एकल गायन के अलावा विज्ञान प्रदर्शनी व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था. विद्यालय की वार्डन नंदित मुर्मू ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये बालिकाओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना मकसद होता है. मौके पर शिक्षिका रेनिता हेंब्रम, आरती, पूजा, सीतामुनी, सुलेखा, लेखापाल पुष्पलता, शिक्षक राजीव, हिमांशु आदि मौजूद थे.फोटो 13 डीएमके काठीकुंड 1कस्तूरबा विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola