बरातियों के साथ मारपीट एक की हुई मौत

Published at :13 May 2015 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
बरातियों के साथ मारपीट एक की हुई मौत

जामा : मा थाना क्षेत्र के सिमरा पंचायत के कुंडाडीह में जरमुंडी प्रखंड के ग्राम चोरडीह से 11 मई को रात में बरात मोतीलाल यादव के घर आयी थी. बरातियों को खाना खिलाया जा रहा था, इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक बरातियों के साथ जमकर […]

विज्ञापन
जामा : मा थाना क्षेत्र के सिमरा पंचायत के कुंडाडीह में जरमुंडी प्रखंड के ग्राम चोरडीह से 11 मई को रात में बरात मोतीलाल यादव के घर आयी थी. बरातियों को खाना खिलाया जा रहा था, इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक बरातियों के साथ जमकर मारपीट सरातियों द्वारा की गयी.
जिसमें मची अफरा-तफरी में 13 वर्षीय बालक जरमुंडी थाना के वशधुटिया गांव के शालीग्राम मरीक का लड़का छोटू बेहोश हो गया. जिसे ईलाज के लिए जामा सीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक के नहीं होने की वजह से तुरंत दुमका के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. रांची में ईलाज के क्रम में लड़के की मौत हो गयी. लड़के को माथे में गंभीर चोट लगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola