एनआरएचएम कर्मचारियों ने की बैठक

Published at :12 May 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
एनआरएचएम कर्मचारियों ने की बैठक

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष धरनी कुमारी द्वारा भेजा गया पत्र प्राप्त प्राप्त हुआ है, जिसमें 14 मई से एनआरएचएम कर्मियों की सेवा स्थायीकरण को लेकर हड़ताल में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक अध्यक्ष विनीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष धरनी कुमारी द्वारा भेजा गया पत्र प्राप्त प्राप्त हुआ है, जिसमें 14 मई से एनआरएचएम कर्मियों की सेवा स्थायीकरण को लेकर हड़ताल में जाने की बात कही गयी है. उन्होंने बताया कि ऐसे संघ द्वारा फिर से एएनएम व जीएनएम को ठगने का प्रयास किया जा रहा है. पूरे राज्य के एएनएम व जीएएनएम इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रही है, लेकिन इस हड़ताल को संघ द्वारा नैतिक संमर्थन रहेगा. वहीं सचिव रूपम कुमारी ने बताया कि एएनएम व जीएनएम का राज्य में अलग संघ है जिसमें सेवा स्थायीकरण के लिए सरकार के समक्ष जोरदार आंदोलन चलाने की तैयारी को अतिंम रूप दिया जा रहा है. मौके पर मोनिका मरांडी, शांति सोरेन, वनश्री चौधरी किरण कुमारी, शिलवंती मरांडी, सरिता कुमारी, शिलवंती सोरेन आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola