सेवानिवृत पेंशनरों के पुननिर्धारण की मांग को लेकर पेंशनरों ने दिया धरना

प्रतिनिधि, दुमकाएक जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के पुननिर्धारण की मांग को लेकर झारखंड राज्य पेंशनर समाज द्वारा सोमवार को कोषागार कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर ने कहा कि जब तक इस मांग की पूर्ति नहीं की जाती है, तब तक पेंशनरों का आंदोलन […]
प्रतिनिधि, दुमकाएक जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के पुननिर्धारण की मांग को लेकर झारखंड राज्य पेंशनर समाज द्वारा सोमवार को कोषागार कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ठाकुर ने कहा कि जब तक इस मांग की पूर्ति नहीं की जाती है, तब तक पेंशनरों का आंदोलन जारी रहेगा. धरना में पेंशनरों ने अब तक इस ओर कारगर कदम नहीं उठाये जाने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इस मांग को लेकर पेंशनरों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला था, प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री श्री दास ने अविलंब कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए वित्त विभाग द्वारा निर्देश जारी किया था, लेकिन कोषागार पदाधिकारी इसमें टाल मटोल की नीति अपना रहे हैं, जो चिंताजनक है. धरना में सचिव कृत्यानंद सिंह, सम्मानित अध्यक्ष वासुदेव प्रसाद, संतलाल भगत, मुख्य संरक्षक दीवान मरांडी, मदन मोहन मिश्र, वानेश्वर राय, भैरव राम, प्रदयुमन प्रसाद साह, अरूण प्रसाद झा, चंद्रेश्वर मिश्र, परमेश्वर झा, शंंभुकांत झा, सिंहेश्वर झा, गणेश प्रसाद साह, छोटो पोद्दार, सत्यनारायण झा, श्यामा देवी यादव, कार्तिक केवट, रामप्रीत रजक, बलराम दे सहित बड़ी संख्या में पेशनर शामिल थे. …………………………………फोटो 11 दुमका 1 व 2 धरना प्रदर्शन करते पेंशनर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










