सेविका चयन के लिए सीओ से लगायी गुहार

Published at :11 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
सेविका चयन के लिए सीओ से लगायी गुहार

22 अप्रैल को ग्रामसभा में हुआ था सोनामुनी का चयनमुखिया पर लगाया 20 रुपये मांगने का आरोपशिकारीपाड़ा . मलूटी पंचायत के चांदपुर गांव की सोनामुनी हांसदा ने सीओ सह प्रभारी बीडीओ मोहन लाल मरांडी से सेविका पद में चयनित करने की गुहार लगायी है. श्रीमती हांसदा ने अपने आवेदन में बताया है कि 22 अप्रैल […]

विज्ञापन

22 अप्रैल को ग्रामसभा में हुआ था सोनामुनी का चयनमुखिया पर लगाया 20 रुपये मांगने का आरोपशिकारीपाड़ा . मलूटी पंचायत के चांदपुर गांव की सोनामुनी हांसदा ने सीओ सह प्रभारी बीडीओ मोहन लाल मरांडी से सेविका पद में चयनित करने की गुहार लगायी है. श्रीमती हांसदा ने अपने आवेदन में बताया है कि 22 अप्रैल को चांदपुर गांव में ग्रामसभा आयोजित की गई थी. इसमें उसका सेविका के पद पर चयन हुआ है. उन्होंने सीओ से शिकायत की है कि चयन के दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी उनका चयन संबंधी प्रतिवेदन जिला कार्यालय में जमा नहीं हुआ है. जबकि प्रखंड में अन्य जगहों पर चयनित सेविका या सहायिका पद के उम्मीदवारों का प्रतिवेदन जिला कार्यालय में जमा हो गया है. उन्होंने सीओ श्री मरांडी को दिये आवेदन में पंचायत के मुखिया पर दो दिनों के अंदर 20 हजार रुपये नहीं देने पर उनका चयन रद्द करवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola