पेज-4// महिला लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज

Published at :11 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
पेज-4// महिला लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज

प्रतिनिधि, दुमकाशहर से सटे केवटपाड़ा कब्रिस्तान रोड में रहनेवाली महिला रीना देवी 9 मई से लापता हैं. उनके पति सत्येंद्र प्रसाद सिंह व्यवहार न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं. नगर थाना में दी गयी सूचना में उन्होंने बताया है कि शनिवार की दोपहर वह बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर घर से […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाशहर से सटे केवटपाड़ा कब्रिस्तान रोड में रहनेवाली महिला रीना देवी 9 मई से लापता हैं. उनके पति सत्येंद्र प्रसाद सिंह व्यवहार न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत हैं. नगर थाना में दी गयी सूचना में उन्होंने बताया है कि शनिवार की दोपहर वह बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वे देर शाम तक नहीं लौटी. श्री सिंह ने रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. रीना देवी 52 वर्ष की हैं. श्री सिंह और उनकी पत्नी केवटपाड़ा कब्रिस्तान रोड में केएन पांडेय के मकान में किरायेदार के रुप में रह रहे हैं. मूलरूप से वे लोग नालंदा बिहार के हुई थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव के रहने वाले हैं.———————-फोटो11-दुमका-76लापता महिला रीना देवी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola