्नप्रमुख खबर// रेलवे लाइन निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका

Published at :10 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
्नप्रमुख खबर// रेलवे लाइन निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका

जामा. जामा प्रखंड के बारापलासी हंसडीहा रेलवे पथ के निर्माण कार्य को लगला पंचायत के सिरसा गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर चुड़का गाढ़ कर कार्य को रोक दिया है. दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने रेलवे से उक्त निर्माण स्थल पर एक पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी थी. लाइन के उत्तरी तरफ सिरसा के […]

विज्ञापन

जामा. जामा प्रखंड के बारापलासी हंसडीहा रेलवे पथ के निर्माण कार्य को लगला पंचायत के सिरसा गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर चुड़का गाढ़ कर कार्य को रोक दिया है. दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने रेलवे से उक्त निर्माण स्थल पर एक पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी थी. लाइन के उत्तरी तरफ सिरसा के ग्रामीणों का खेती योग्य जमीन है. मवेशी को लाने-जाने हेतु लाइन के नीचे एक पुलिया की आवश्यकता है. रेल लाइन के दोनों तरफ 20-25 फीट का गड्ढा है. जिससे आमजनों को रेलवे लाईन क्र ॉस करने में असुविधा होती है. सिरसा के ग्रामीण लाइन के नीचे एक समपार रेलवे पुलिया निर्माण करने की मांग पर अड़े है. बैठक में ग्राम प्रधान मंदेश्वर खिरहर के अलावे 50-60 ग्रामीण मौजूद थे. इसके पूर्व ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के पदाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को पुलिया निर्माण के लिए एक ज्ञापन सौंपा था, लेकिन स्थिति पहले की तरह बनी रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola