लोजपा के जिला युवा अध्यक्ष बने राजीव गुप्ता

Published at :10 May 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा के जिला युवा अध्यक्ष बने राजीव गुप्ता

दुमका. लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक रविवार को जन पुस्तकालय में राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सह दुमका जिला प्रभारी ठाकुर शिवेंद्र सिंह मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया. बैठक […]

विज्ञापन

दुमका. लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक रविवार को जन पुस्तकालय में राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सह दुमका जिला प्रभारी ठाकुर शिवेंद्र सिंह मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता को जिला युवा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया. बैठक में पार्टी के पदाधिकारियांे द्वारा प्रत्येक माह जिले में बैठक आयोजित करने, बूथ स्तर में सदस्यता अभियान चलाने, पंचायत स्तर पर 100 सक्रिय सदस्य बनाने, सदस्यता अभियान के लिए प्रतिष्ठित स्थानों में स्टॉल लगाने पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में जिला अध्यक्ष गिरधारी झा व युवा अध्यक्ष राजीव गुप्ता को जुलाई तक प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव कर नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ फॉर्म प्रदेश में भेजने के साथ-साथ सदस्यता अभियान 20 मई से विभिन्न स्थानों में चलाये जाने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिसमें गिरधारी झा, राजीव गुप्ता, हेमंत श्रीवास्तव एवं संतोष पाल है. उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में लोजपा अपना उम्मीदवार देगी. जिसकी सूची तैयारी करने की जिम्मेवारी जिला अध्यक्ष गिरधारी झा को दी गई. मौके पर प्रधान महासचिव हेमंत श्रीवास्तव, तापस भंडारी, अशोक गुप्ता, संतोष पाल, सुमन अंसारी, राजकिशोर भंडारी, परमेश्वर हाजरा, विश्वनाथ मंडल, मनि अंसारी, विकास कुमार, बिट्टु कुमार, राजू मरांडी, गणेश कुमार, दिनू बनर्जी आदि उपस्थित थे…………………………………..फोटो10 दुमका- 1लोजपा की बैठक में मौजूद सदस्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola