24.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पेज-3// कुएं में गिरने से सात वर्षीय बच्ची की हुई मौत

सरैयाहाट. सरैयाहाट प्रखंड के कदिया गांव के महेश दास की सात वर्षीय पुत्री काजल कुमारी रविवार को सुबह खेल के दौरान एक कुएं में जा गिरी. जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. घटना की खबर सुनते ही थाना पुलिस पहुंची, जिसके बाद उक्त बालिका का शव कुएं से बाहर निकाला गया. घटना के संबंध में बालिका […]

सरैयाहाट. सरैयाहाट प्रखंड के कदिया गांव के महेश दास की सात वर्षीय पुत्री काजल कुमारी रविवार को सुबह खेल के दौरान एक कुएं में जा गिरी. जिससे उसकी मृत्यु हो गयी. घटना की खबर सुनते ही थाना पुलिस पहुंची, जिसके बाद उक्त बालिका का शव कुएं से बाहर निकाला गया. घटना के संबंध में बालिका की मां मंजू देवी ने बताया कि वह सुबह गोयठा बेचने गयी थी. इसी दौरान उसकी पुत्री बच्चों के साथ खेल रही थी. आशंका है कि पैर फिसल जाने के कारण वह कुएं में जा गिरी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें