बिजली का पोल टूटा, दुर्घटना की आशंका

Published at :10 May 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली का पोल टूटा, दुर्घटना की आशंका

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाप्रखंड के सिमानीजोर गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब हाने से 4 महीने से विद्युत आपूर्ति बंद है. जिससे तकरीबन 500 की आबादी विद्युत सेवा से वंचित हो गई है. सिमानीजोर गांव के चिरूडीह चौंक पास दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ के किनारे बिजली का पोल टूटा हुआ है. बिजली लेकिन सिर्फ बिजली के तार जुड़े रहने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाप्रखंड के सिमानीजोर गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब हाने से 4 महीने से विद्युत आपूर्ति बंद है. जिससे तकरीबन 500 की आबादी विद्युत सेवा से वंचित हो गई है. सिमानीजोर गांव के चिरूडीह चौंक पास दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ के किनारे बिजली का पोल टूटा हुआ है. बिजली लेकिन सिर्फ बिजली के तार जुड़े रहने से सहारा पाकर टंगा हुआ है. जिससे आवाजाही कर रहे लोगों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ग्रामीण डाक्टर मरांडी, शिवलाल हांसदा, दशरथ हेंब्रम, कान्हु सोरेन, महंत सोरेन, सुनील टुडू आदि ने बताया कि फरवरी महीनेे में रात के वक्त एक अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मार दिये जाने की वजह से पोल टूट गया था. पोल टूटने व ट्रांसफॉर्मा खराब होने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है. एक बार विभाग का एक कर्मचारी आया और स्थिति देखी फिर चला गया, तब से तीन महीने बीत गये अब तक नहीं आया. ……………………………..फोटो 09 शिकारीपाड़ा 1 व 2 टूटा पोल व ट्रांसफॉर्मर के पास ग्रामीण.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola