बुनियाद एक संकल्प विषय पर कार्यशाला आयोजित

Published at :09 May 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बुनियाद एक संकल्प विषय पर कार्यशाला आयोजित

प्रतिनिधि, रानीश्वरप्राथमिक शिक्षा का गुणात्मक सुधार को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय आसनबनी में प्राथमिक शिक्षा उन्नयन समिति द्वारा ‘बुनियाद एक संकल्प’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ जिसे संबोधित करते हुए समिति के संयोजक विश्वनाथ गोराई ने शिक्षकों व शिक्षा प्रेमियों से प्राथमिक शिक्षा उन्नयन समिति के उद्देश्य को सफल बनाने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वरप्राथमिक शिक्षा का गुणात्मक सुधार को लेकर शनिवार को मध्य विद्यालय आसनबनी में प्राथमिक शिक्षा उन्नयन समिति द्वारा ‘बुनियाद एक संकल्प’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया़ जिसे संबोधित करते हुए समिति के संयोजक विश्वनाथ गोराई ने शिक्षकों व शिक्षा प्रेमियों से प्राथमिक शिक्षा उन्नयन समिति के उद्देश्य को सफल बनाने की अपील की. दो सत्रों में आयोजित कार्यशाला का पहला सत्र तकनीकी सत्र व दूसरा सवाल जवाब सत्र था. सवाल जबाव सत्र में प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये़ समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र दास ने कहा कि बुनियाद एक संकल्प की शुरुआत प्रखंड स्तर से की गयी है़ अगला कार्यशाला मयुराक्षी नदी के दक्षिण प्रांत के किसी स्कूल में आयोजित किया जायेगा़ कार्यशाला में अमियो दत्त, भारती प्रसाद, प्रमिला सोरेन, सुनील बास्की, सागर रविदास सहित चड़कापाथर, आसनबनी, ढाकाजोल, बोराडंगाल सीआरसी के शिक्षक व सीआरपी उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola