प्रभात खबर का असर// बुधुडीह स्कूल में प्रतिनियुक्त हुए पारा शिक्षक, शुरू हुआ एमडीएम

प्रतिनिधि, रानीश्वरवृंदावनी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय दो महीने से बंद रहने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने पर शिक्षा विभाग द्वारा बुधुडीह स्कूल में पास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय से एक पारा शिक्षक लखीश्वर मरांडी की प्रतिनियुक्ति की गई. पारा शिक्षक की प्रतिनियुक्ति कर पठन पाठन एवं एमडीएम चालू कराया गया. […]
प्रतिनिधि, रानीश्वरवृंदावनी पंचायत का प्राथमिक विद्यालय दो महीने से बंद रहने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता के साथ प्रकाशित होने पर शिक्षा विभाग द्वारा बुधुडीह स्कूल में पास के उत्क्रमित मध्य विद्यालय से एक पारा शिक्षक लखीश्वर मरांडी की प्रतिनियुक्ति की गई. पारा शिक्षक की प्रतिनियुक्ति कर पठन पाठन एवं एमडीएम चालू कराया गया. इसी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सुंदरडीह व उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुआपानी बंद रहने की खबर प्रकाशित होने पर वहां के शिक्षक फेडरिक हांसदा व मलेंद्र मुर्मू से स्पष्टीकरण मांगी गयी है़ जबकि इसी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुखियाडीह में शिक्षक के नियमित नहीं पहुंचने व एमडीएम बंद रहने पर भी वहां के सचिव पर कार्रवाई नहीं की गयी है़ बुधुडीह में पारा शिक्षक को प्रतिनियुक्त किये जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है़ बुधुडीह स्कूल के पारा शिक्षक विजय पुजहर को ग्रामीण हटाने की मांग कर रहे हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










