छह संबद्ध बीएड कॉलेजों को सरकार की अनुशंसा

संवाददाता, दुमकासिदो कान्हो मुर्मू विश्व विद्यालय दुमका से संबद्ध छह बीएड कॉलेजों को राज्य के मानव संसाधन विकास विभाग ने अनुसंशित कर दिया है. कुलसचिव डॉ प्रसून कुमार घोष ने जानकारी दी है कि एनसीटीइ से इन्हें औपबंधिक मान्यता मिल गयी है. इसके बाद एचआरडी ने भी अनुशंसा कर दिया है. इन कॉलेजों में जसीडीह […]
संवाददाता, दुमकासिदो कान्हो मुर्मू विश्व विद्यालय दुमका से संबद्ध छह बीएड कॉलेजों को राज्य के मानव संसाधन विकास विभाग ने अनुसंशित कर दिया है. कुलसचिव डॉ प्रसून कुमार घोष ने जानकारी दी है कि एनसीटीइ से इन्हें औपबंधिक मान्यता मिल गयी है. इसके बाद एचआरडी ने भी अनुशंसा कर दिया है. इन कॉलेजों में जसीडीह के डाबरग्राम में स्थित जसीडीह बीएड कॉलेज, चाणक्या शिक्षण प्रशिक्षण कॉलेज मधुपुर, राहत कॉलेज ऑफ एजुकेसन मधुपुर, मोरिजावाला बीएड कॉलेज जसीडीह, हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज देवघर एवं मधुस्थली इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मधुपुर शामिल हैं. इन सभी कॉलेजों को बीएड के सत्र 2015-17 के लिए राज्य के एचआरडी ने अनुमति दी है. पहली बार हिन्दी विद्यापीठ को अनुमति मिली है. सभी कॉलेजों में बीएड की 100-100 सीटें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










