ओके ::: पंचायत सचिवों के साथ बीडीओ ने की बैठक

जामा . बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने कंप्यूटर कक्ष में सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सामान्य इंदिरा आवास योजनांतर्गत पुराने लंबित आवासों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए प्रथम अग्रिम प्राप्त लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने […]
जामा . बीडीओ विवेक कुमार सुमन ने कंप्यूटर कक्ष में सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सामान्य इंदिरा आवास योजनांतर्गत पुराने लंबित आवासों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए प्रथम अग्रिम प्राप्त लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी. 13वें वित्त आयोग एवं मनरेगा योजना द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पूर्ण योजनाओं की मापी पुस्तिका में दर्ज करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीआरओ अनिल कुमार खवाड़े सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










