ओके ::: पेज-3// क्राईम// एटीएम व सीवीसी नंबर मांग उड़ाये 57 हजार रुपये

Published at :08 May 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::  पेज-3// क्राईम// एटीएम व सीवीसी नंबर मांग उड़ाये 57 हजार रुपये

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टफोन पर एटीएम कार्ड नंबर के साथ अन्य सूचना मांगकर धोखे से अकाउंट से रुपये उड़ाने का काम जारी है. शहर के शिवपहाड़ चौक में रहने वाला छात्र फोन करने वाले के झांसे में न आकर अगर बैंक में जाकर सही जानकारी ली होती, तो उसके रुपये अवैध रूप से निकासी नहीं होती. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका कोर्टफोन पर एटीएम कार्ड नंबर के साथ अन्य सूचना मांगकर धोखे से अकाउंट से रुपये उड़ाने का काम जारी है. शहर के शिवपहाड़ चौक में रहने वाला छात्र फोन करने वाले के झांसे में न आकर अगर बैंक में जाकर सही जानकारी ली होती, तो उसके रुपये अवैध रूप से निकासी नहीं होती. गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट शिवनगर का कौशल किशोर दुमका में रहकर पढ़ाई करता है. उसका खाता एसबीआइ मुख्य शाखा में है. रुपये निकासी करते समय गलत पीन कोड दबाने से उसका एटीएम कार्ड लॉक हो गया. इसके बाद उसने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया था. बाद में छह मई की सुबह मोबाइल नंबर 9573054790 से फोन आया और उस व्यक्ति ने कहा एसबीआइ मुख्य शाखा से बोल रहा हूं. अपना एटीएम कार्ड पर लिखा 19 डिजिट नंबर बताओ. कौशल किशोर ने फोन करने वाले के झांसे में आ गया और उस व्यक्ति द्वारा मांगी गई सभी सूचना दे दी. सात मई को जब अपने मोबाइल पर मैसेज देखा, तो उसके होश उड़ गये. उसके खाते से पांच बार में कुल 57698 रुपये निकाला जा चुका था. घटना को लेकर कौशल किशोर ने नगर थाना में भादवि की धारा 379, 420 एवं 120 बी के तहत मामला दर्ज कराया दिया है. यह पहला मामला नहीं है, पहले भी अनेकों लोग साइबर क्राइम का शिकार बने हैं. …………………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola