पेज-3// क्राईम// मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज

मसलिया. टोंगरा थाना क्षेत्र के तातलोई गांव में गुरुवार की देर रात मारपीट कर रुपये छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. संबंध में टोंगरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तातलोई गांव के सुतिलाल किस्कू की बड़ी बहन के साथ गांव का ही उन्नत राउत ने एक सुनसान जगह पर बैठकर आपस […]
मसलिया. टोंगरा थाना क्षेत्र के तातलोई गांव में गुरुवार की देर रात मारपीट कर रुपये छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. संबंध में टोंगरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तातलोई गांव के सुतिलाल किस्कू की बड़ी बहन के साथ गांव का ही उन्नत राउत ने एक सुनसान जगह पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहा था. सुतिलाल किस्कू ने इसका विरोध किया, तो थोड़ी देर बाद उन्नत राउत अपने दोस्त तपन पूजहर व सिदोसनी पूजहर के साथ मिलकर सुतिलाल किस्कू से मारपीट की. जिससे उसके सिर एवं सीने में गंभीर चोट लगी. पुलिस घायल सुतिलाल किस्कू के बयान पर शुक्रवार को गांव के ही उन्नत राउत, तपन पूजहर व सिदोसनी पूजहर के विरुद्ध धारा 323, 326, 307, 379, 337, 448 व 504 के तहत मामला दर्ज किया है. घायल सुतिलाल किस्कू को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर भेजा गया है. घटना की बाद से ही तीनों आरोपित फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










