विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मरीजों के बीच फल वितरण

Published at :08 May 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मरीजों के बीच फल वितरण

संवाददाता, दुमकाभारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दुमका शाखा के ओर से विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शुक्रवार को दुमका सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. सचिव अमरेन्द्र यादव ने रेडक्रास के संस्थापक सर हेडली टुना को याद करते हुए कहा कि हम 152 वषार्ें से मानवता की सेवा से जुड़े […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाभारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दुमका शाखा के ओर से विश्व रेड क्रॉस दिवस पर शुक्रवार को दुमका सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. सचिव अमरेन्द्र यादव ने रेडक्रास के संस्थापक सर हेडली टुना को याद करते हुए कहा कि हम 152 वषार्ें से मानवता की सेवा से जुड़े रहे हैं और इस परंपरा को लगातार आगे ले जा रहे हैं. संस्था ने विगत डेढ़ शताब्दी से अधिक समय से समाज सेवा का जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह प्रशंसनीय है. सोसाइटी मोतियाबिंद ऑपरेशन, रक्तदान, कटे होंठ एवं तालू का ऑपरेशन, अंगदान के लिए प्रोत्साहन, फर्स्ट एड का प्रशिक्षण, नि:शुल्क ऑक्सीजन सेवा जैसी मानव सेवा से जुड़ी रही है. अवसर पर सोसाइटी ने सदर अस्पताल के विभिन्न वाडार्ें में भरती मरीजों के बीच फल वितरित किया. फल वितरण कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव-2 मोहन प्रसाद गुप्ता, आजीवन सदस्य रमण कुमार वर्मा, सिविल सर्जन डॉ सुरेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार, त्रिभूवन प्रसाद सिंह, बाल सखा के पिजुष सेनगुप्ता व राहुल कुमार, उत्तम कुमार गुड्डू, सुबोध यादव, विजय कुमार तिवारी आदि भी शामिल थे.फोटो8-दुमका रेड क्रॉसफल वितरण करते रेड क्रॉस के सदस्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola