सिंधी चौक स्थित दुकान माखनभोग में मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : शहर के सिंधी चौक स्थित माखनभोग मिठाई दुकान में गुरुवार की शाम मारपीट होने से अफरा तफरी मच गयी. दुकान के मालिक डंगालपाड़ा निवासी नवीन कुमार साह ने बताया कि उसके दुकान पर नोनीहथवारी का लक्ष्मी मंडल अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और सामान लेने के बाद पांच सौ रुपये देने […]
विज्ञापन
दुमका : शहर के सिंधी चौक स्थित माखनभोग मिठाई दुकान में गुरुवार की शाम मारपीट होने से अफरा तफरी मच गयी. दुकान के मालिक डंगालपाड़ा निवासी नवीन कुमार साह ने बताया कि उसके दुकान पर नोनीहथवारी का लक्ष्मी मंडल अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और सामान लेने के बाद पांच सौ रुपये देने की बात कहते हुए बाकी पैसे लौटाने की मांग करने लगा.
जबकि उसने पैसा नहीं दिया था. इसी बात को लेकर बकझक होने लगी और लक्ष्मी मंडल अपने साथियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ करने लगा. दुकान पर रखी मिठाई को उठाकर सड़क पर फेंक दिया. शीशा का काउंटर भी फोड़ डाला. शीशा तोड़ने के क्रम में उसका हाथ भी जख्मी और लहुलुहान हो गया. दुकानदार को भी मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को लेकर नवीन कुमार साह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










