स्क मुटा का अधिवेशन 10 को

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (स्क मुटा) का 10 मई को होने वाले अधिवेशन सह सेमिनार की तैयारी जोरों पर है. पाकुड़ जिला स्थित केकेएम कॉलेज में 10 मई को होने वाले इस अधिवेशन सह सेमिनार को लेकर गुरुवार को स्कमुटा के अध्यक्ष डॉ गगन ठाकुर ने संताल परगना महिला कॉलेज में सभी […]
दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (स्क मुटा) का 10 मई को होने वाले अधिवेशन सह सेमिनार की तैयारी जोरों पर है. पाकुड़ जिला स्थित केकेएम कॉलेज में 10 मई को होने वाले इस अधिवेशन सह सेमिनार को लेकर गुरुवार को स्कमुटा के अध्यक्ष डॉ गगन ठाकुर ने संताल परगना महिला कॉलेज में सभी शिक्षकों के बीच पहुंच कर अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया. डॉ ठाकुर ने बताया कि इस अधिवेशन में एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा. जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष आदि पद होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










