एनआरएचएम कर्मी मिलेंगे सीएम से

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष मोनिका मरांडी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि इसी महीने मुख्यमंत्री के दुमका आगमन पर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. साथ ही राज्य में एएनएम व जीएनएम के रिक्त […]
प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष मोनिका मरांडी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि इसी महीने मुख्यमंत्री के दुमका आगमन पर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. साथ ही राज्य में एएनएम व जीएनएम के रिक्त पड़े हजारों पदों को स्थायी किये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा. जिसमें बिहार की तर्ज पर अनुबंध पर बहाल एएनएम को 15000 रुपये मानदेय दिये जाने की भी मांग शामिल होगी. जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम होने के बावजूद अब तक सेवा स्थायी नहीं करने तथा अनुबंध विस्तार के नाम पर प्रत्येक वर्ष सेल्फ अप्रेजल भरने आदि पर क्षोभ जताया गया. मौके पर मोनिका मुर्मू, राहेल टुडू, सुहागिनी किस्कू, प्रेमलता मुर्मू, बिंदु कुमारी, नीलम देवी, नेलीरोज मेरी, रेशमा टुडू, विनीता कुमारी, रुपम कुमारी, सरिता कुमारी, शिलवंती सोरेन आदि मौजूद थीं. ………………………फोटो 06 दुमका एनआरएचएम बैठक करतीं एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मी. ………………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










